Breaking

revanchal times new

लाल टमाटर से ज्यादा फायदेमंद होते हैं हरे टमाटर, इन बड़ी बीमारियों को करते हैं दूर



लाल टमाटर तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लोग इन टमाटरों को सब्जी के साथ ही सलाद के रूप में भी काम में लेते हैं। इसके अनगिनत फायदे होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि लाल टमाटर से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं हरे टमाटर जी हां, हरे टमाटर में लाल टमाटर से भी ज्यादा गुण पाए जाते हैं। ये लाल टमाटर से भी ज्यादा टेस्टी और पोषक होते है। हरे टमाटर किसी हेल्दी फूड से कम नहीं है। आप इसे सब्जी की तरह या चटनी बनाकर खा सकते हैं। इसमें विटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फाइबर पाया जाता है।


हरे टमाटर के गुण
हरे टमाटर में अधिक मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन ए और आयरन भी पाया जाता है। इसके सेवन से आपकी स्किन और हेल्दी हो जाती है।


हरे टमाटर में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कैंसर, दिल की बीमारी, मधुमेह के खतरे से बचा लेती है।


हरे टमाटर में बीटा कैरोटीन विटामिन पाया जाता है। ये आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।


हरे टमाटर में पोटेशियम का एक अच्छा स्त्रोत पाया जाता है। जो सोडियम के प्रभाव को कम करता है। और रक्तचाप को कम करता है। ये कोलेस्ट्रॉल के लिए भी बेहद फयादेमंद होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post