Breaking

revanchal times new

अभाविप के प्रांतीय अधिवेशन में प्रांत कार्यकारिणी की हुई घोषणा नैनपुर इकाई से प्रवीण (छोटे) ठाकुर,आर्यन झारिया बने प्रांत कार्यकारिणी सदस्य






रेवांचल टाईम्स - नैनपुर स्थापना काल से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित और राष्ट्र हित की समस्याओं को लेकर हमेशा आगे रहा है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इकाई नैनपुर एवं मंडला के इकाई नैनपुर से नगर मंत्री प्रवीण (छोटे) ठाकुर,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आर्यन झारिया, एवं इकाई मंडला से शालिनी तिवारी, इकाई अंजनिया से निखिल कुम्हरे अपने कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा आगे आकर छात्र-हित से सम्बद्ध समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन,पुतला दहन,चक्का जाम,विरोध प्रदर्शन जैसे आंदोलन कर छात्र हित की समस्याओं को हल कराने शासन-प्रशासन को जगाने का काम पूरी निष्ठा कर्मठता ईमानदारी के साथ करते आ रहे हैं इनके द्वारा छात्र हित में मंडला एवं नैनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन को मजबूती प्रदान करने कार्य की प्रगति को देखते हुए।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकोशल प्रांत का 55वॉं प्रांत अधिवेशन 23 से 25 दिसंबर 2022 सतना में संपन्न हुआ।जिसमें पूरे प्रांत से एवं मंडला नैनपुर इकाई के अभाविप के कार्यकर्ता शामिल हुए। जहां प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें  जिला मंडला की नैनपुर इकाई से प्रवीण छोटे ठाकुर,आर्यन झारिया, मंडला से शालिनी तिवारी,अंजनिया से निखिल कुमहरे को एबीवीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया। उनके मनोनयन पर एबीवीपी मंडला विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैस एवं इष्ट मित्रों व नगर वासियों ने हर्ष व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post