Breaking

revanchal times new

विजनिंग एक्साइज पर मॉडल सी एल एफ सूर्या घुघरी का सी टी सी बिछिया में प्रशिक्षण सम्पन्न मंडला


दैनिक रेवांचल टाइम्स -  बिछिया मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में एन आर ई टी पी परियोजना के तहत सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र(सीटी सी)बिछिया में मॉडल सीएलएफ सूर्या घुघरी का मॉड्यूल 3 का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमे 25 ग्राम संगठनो के 30 पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण में भागीदारी की। सर्वप्रथम मास्टर ट्रेनर्स धर्मेन्द्र मिश्रा ने मॉड्यूल 1और 2 के प्रशिक्षण पर सदस्यों से पुनरावलोकन किया ।इसके बाद सदस्यों द्वारा तैयार किये गए दीदी,परिवार और ग्राम के सपने पर चर्चा कर उन्हें विस्तारित कर समझया गया ।इसके बाद मास्टर ट्रेनर्स प्रदीप पाठक के द्वारा समूह,ग्राम संगठन और सी एल एफ के सपने के बारे बताया गया।विजन बनाने पर जोर दिया गया इसके लिये कृषि और गैर कृषि कार्यो पर जोर दिया गया जिसके एक्शन प्लान पर सौरभ उपाध्याय ज़िला प्रबंधक कृषि के द्वारा प्रशिक्षण के माध्यम से जैविक खेती और उन्नत खेती पर चर्चा कर लागत कम करने की बात कही गई। गैर कृषि कार्यो पर अंकिता मरावी ज़िला प्रबंधक एम&ई के द्वारा भी ग्राम स्तर पर समूह की दिदिया क्या क्या आजीविका के साधन जुटा सकती उसके बारे में बताया। आवासीय प्रशिक्षण में रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशिक्षण में युवा सलाहकार नितिन सेठ के द्वारा समूहो के सहयोग से विजन दस्तवीजेकरण किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र की प्रभारी और ब्लॉक प्रबंधक शाहीन खान का उनकी टीम के साथ भरपूर सहयोग मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post