Breaking

revanchal times new

आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव 9 दिसम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे से

मंडला 8 दिसम्बर 2022



                9 दिसम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे से सुजुकी मोटर कम्पनी गुजरात द्वारा आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर वेल्डर, ट्रेक्टर मैकेनिक, पेंटर एवं इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। अभ्यर्थी इस दिन अपने दस्तावेज में मूल फोटो एवं रिज्यूम के साथ शासकीय आईटीआई मंडला में उपस्थित हो सकते हैं। कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा प्रारम्भिक द्वारा चयन किया जायेगा इसमें केवल 18 वर्ष से 24 वर्ष तक के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 21 हजार रूपये प्रति माह एफटीसी इन हैण्ड 14925 रूपये एवं अन्य सुविधायें दिये जायेंगे। अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष के लिए होगी। जॉब लोकेशन सुजुकी मोटर हंसालपुर मेहसाना प्लांट, गुजरात है। अधिक जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई मंडला में संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post