Breaking

revanchal times new

मेला मोमेंट्स फोटोग्राफी प्रतियोगिता 31 मार्च तक



 

मंडला 26 दिसम्बर 2022

                अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत आगामी 31 मार्च 2023 तक मेला मोमेंट्स फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में मेला वाइब्स-भारतीय मेलों के प्राकृतिक रंगों की अनूठी अनुभूति। चटोरी गली-श्रेष्ठ मेला व्यंजनों का उत्सव। मेला फेस-मेलों में सम्मिलित प्रसन्नचित, मुखाकृति। मेले स्टॉल-श्रेष्ठ प्रादर्शाे का प्रदर्शन किया जाएगा।

                अभियान के विजेताओं को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सोशल मीडिया हैंडल पर दर्शाया जायेगा तथा भविष्य में चयनित चित्रों को ललित कला अकादमी, नई दिल्ली की दीर्घाओं में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता के चयन के लिये नोडल एजेंसी, ललित कला अमादमी नई दिल्ली रहेंगी। प्रत्येक श्रेणी में प्रतिमाह 3 शीर्ष विजेताओं को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 10 हजार रूपये, 7500 रूपये, 5 हजार रूपए जीतने का अवसर प्राप्त होगा। प्रत्येक श्रेणी में ग्रैंड फिनाले के विजेताओं को 1 लाख रूपए प्रथम पुरस्कार तथा द्वितीय विजेताओं को 75 हजार रूपए तथा तृतीय विजेताओं को पुरस्कार 50 हजार रूपए जीतने का सुअवसर प्राप्त होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post