Breaking

revanchal times new

भारी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित.....19 को किसान सम्मेलन को लेकर रजनीष सिंह के सानिध्य में कांग्रेेस की बैठक.....


दैनिक रेवांचल टाईम्स केवलारी -।  मध्यप्रदेष में किसानों की समस्याया बढ़ते ही जा रही हैं। बिजली की अघोशित कटौतीे, खाद-बीज उपलब्ध न होना, नहरो से पानी न मिलना, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई दर आसमान पर एवं केवलारी राजस्व में 11 करोड़ 16 लाख के घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच को लेकर एवं विभिन्न समस्याओ को लेकर प्रदेश के यषस्वी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देष पर एवं चौधरी गंभीर सिंह जिला प्रभारी, राजकुमार खुराना जिलाध्यक्ष व ठाकुर रजनीष सिंह-पूर्व विधायक की उपस्थिति में 19 दिसम्बर दिन-सोमवार को किसान सम्मेलन एवं धरना प्रदर्षन का आयोजन बाजार चौक में किया जायेगा। इस आयोजन को लेकर 15 दिसम्बर दिन-गुरुवार को चंदू बघेल के कॉम्पलेक्स के ऊपर भवन में किसान आंदोलन की रूपरेखा के संदर्भ में कांग्रेस की बैठक का आयोजन प्रदेश सेवादल अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ठाकुर रजनीष हरवंश सिंह के सानिध्य में, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष-प्रमोद मोदी, डॉ. सरूपचंद बघेल, दिलीप दुबे, सुभाश बघेल, मनीश जैन आदि सैंकड़ों संगठन पदाधिकारी एवं वरिश्ठ कांग्रेसजन की उपस्थिति मंे बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कांग्रेस मंडलम् क्षेत्रीय सेक्टर सेवादल, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित कांग्रेस के विभिन्न संगठन के पदाधिकारी भारी मात्रा में उपस्थिति और उत्साह देखा गया। सब लोगांे ने 19 दिसम्बर को आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन एवं धरना प्रदर्षन को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा आगामी समय में कांग्रेस एकजुटता के साथ कांग्रेस सभी संगठन मजबूत रहे इस पर जोर दिया गया। भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजन को लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह देखा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post