रेवांचल टाईम्स - मध्य प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन योजना सिवनी के लखनादौन में अधिकारियों की मनमर्जी और लापरवाही के कारण अब कर्मचारियों के लिए मुसीबत की योजना बन गई और इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा सीएम हेल्पलाइन योजना से निराकरण कम और समस्याएं ज्यादा पैदा हो रही हैं और समस्या पैदा होने का एक बड़ा कारण अधिकारियों की लापरवाही और अधिकारियों की मनमर्जी से लिए जा रहे निर्णयो से है जो अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अधिकारी सीएम हेल्पलाइन योजना पर प्रकरणों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण को लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान करने में लगे हुए है,! सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपने नंबर बढ़ाने के चक्कर में अधिकारी छोटे कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से मानसिक रूप से और आर्थिक रूप से परेशान करने में लगे हुए हैं सरकार ने सीएम हेल्पलाइन योजना समस्याओं के निराकरण के लिए संचालित की हुई है परंतु निराकरण के स्थान पर सीएम हेल्पलाइन योजना कर्मचारियों के लिए एक बड़ी समस्या बन रही है जहां कर्मचारी से सीएम हेल्पलाइन योजना के संतुष्टि पूर्ण निराकरण नहीं कर पाने पर उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि अधिकांश शिकायतें न्यायालय से संबंधित या फिर बड़े अधिकारियों से संबंधित रहती हैं तो कई शिकायतें निराधार और झूठी रहती हैं इसके बावजूद शिकायतों पर गौर करने के बजाए शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक बंद कराने की ओर जोर देते हुए अधिकारी निचले स्तर के कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव देते हुए उन्हें आर्थिक रूप से और मानसिक रूप से परेशान करने में लगे हुए हैं ऐसी स्थिति सिवनी जिले के लखनादौन में देखने में आई है जहां सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्वक निराकरण नहीं किए जाने को लेकर धूमा मुख्यालय के पटवारी कृष्ण बिहारी ककोडिया और लखनादौन तहसील में पदस्थ कुंजभवन हनवंत पटवारी का 1 माह का वेतनमान ( नवंबर माह का वेतन )काटने के आदेश जारी किए गए हैं वही लगातार पटवारियों को हो रही परेशानी और अधिकारियों के द्वारा पद का दुरुपयोग करते हुए मनमर्जी से पटवारियों को मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान करने के मामले पर पटवारियों ने संघ की बैठक कर निर्णय लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन को पूरे मामले पर ज्ञापन सौंपा है और ज्ञापन में सीएम हेल्पलाइन से हो रहे तनाव को लेकर चेतावनी दी है जिसमें स्पष्ट किया गया है कि पटवारियों पर की गई कार्रवाई वापस ली जाए और सीएम हेल्पलाइन को लेकर अनावश्यक दबाव ना बनाया जाये साथ ही ज्ञापन में लखनादौन तहसीलदार गौरी शंकर शर्मा के द्वारा व्यक्तिगत रूप से पटवारियों से अव्यावहारिक और आसहयोगात्मक भाषा शैली का उपयोग करने को लेकर अपनी बात रखी है और सोमवार तक यह मांग नहीं मानी गई तो सोमवार को ही सभी पटवारी बस्ता रखकर हड़ताल में जाने की चेतावनी दी है! अब इस पूरे मामले पर प्रशासन क्या रुख अपनाता है क्या पटवारियों की मांग मान ली जाएगी या फिर सोमवार से पटवारी राजस्व अभिलेख जमा कर हड़ताल में चले जाएंगे क्योंकि इससे पहले भी पटवारी संघ के द्वारा कई मामलों पर ज्ञापन देकर अपनी मांगों को मनवाने के लिए ज्ञापन सौपे जा चुके हैं परंतु पटवारियों की मांगों पर गौर करने के बजाए अनदेखी बार-बार हुई है केवल मिला है आश्वासन और अब इस पूरे मामले पर पटवारियों के द्वारा सौपे गए ज्ञापन पर पटवारियों की मांग क्या होगा देखना होगा।
Sunday, November 13, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
लापरवाही के चलते दो पटवारियों का एक माह का वेतन रूका.... सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक नहीं करा पाए बंद....
लापरवाही के चलते दो पटवारियों का एक माह का वेतन रूका.... सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक नहीं करा पाए बंद....
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment