रेवांचल टाईम्स - शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत आज फर्स्ट स्टेप सीनियर सेकेंडरी स्कूल छिंदवाड़ा में सोशल साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय इमली खेड़ा के प्राचार्य श्री एम.पी. कुरवेती जी ने दीप प्रज्वलन कर एग्जीबिशन का शुभारंभ किया किया। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम छिंदवाड़ा के कमिश्नर श्री राहुल सिंह जी भी उपस्थित रहे एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं बच्चों के द्वारा बनाए गए सोशल साइंस से संबंधित प्रोजेक्ट एवं मॉडल की सराहना की। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित नृत्य नाटिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने इस एग्जीबिशन में जल पृथ्वी आकाश एवं प्राकृतिक संसाधनों की चार्ट,प्रोजेक्ट एवं मॉडल के द्वारा रोचक जानकारियां प्रस्तुत की गई। इस एग्जीबिशन में बच्चों के द्वारा सुंदर सुंदर आकर्षक मॉडल एवं प्रोजेक्ट रखे गए। जिसके अंतर्गत बच्चों के द्वारा जलवायु परिवर्तन, वन्य प्राणी जीव संरक्षण, पर्यावरण शुद्धिकरण,ज्वालामुखी,सोलर सिस्टम,प्रदूषण रोकने एवं पानी को शुद्ध कैसे किया जाए से संबंधित प्रोजेक्ट एवं मॉडल बनाए गए। बच्चों की इस मेहनत और लगन ने सभी ने सराहना की साथ ही बच्चों के अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूल में बच्चों की जानकारी के लिए बैलगाड़ी एवम कुम्हार के द्वारा बनाए जाने वाले बर्तन की प्रक्रिया आकर्षण का केंद्र रही, बच्चों ने बैलगाड़ी की सवारी कर एवम मिट्टी की छोटी छोटी मटकियां बना कर आनंद लिया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मंजू साव एवं रुचिका साव सहित समस्त स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा और बच्चों के द्वारा निर्मित मॉडल एवं प्रोजेक्ट की सराहना की एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
Sunday, November 13, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
फर्स्ट स्टेप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोशल साइंस एग्जीबिशन का आयोजन...
फर्स्ट स्टेप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोशल साइंस एग्जीबिशन का आयोजन...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment