रेवांचल टाईम्स - जल-जंगल- जमीन व आदिवासियों के अस्तित्व की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले लोकजननायक क्रांतिवीर धरती आबा "बिरसा मुंडा" जी को शत-शत नमन। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले "जनजातीय गौरव दिवस" की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाइयां शुभकामनाएं।
आदर्श दानपात्र सेवा समिति द्वारा 15 नवंबर बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर दानपात्र समिति द्वारा संवेदनशील क्षेत्र ग्राम गांगुलपारा जो कि आदिवासी बाहुल्य, वनांचल पहाड़ियों से घिरा हुआ क्षेत्र है वहां पहुंचकर बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई एवं मिष्ठान सामग्री का वितरण किया गया साथ ही वहां निवासरत मासूम बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष, महिलाओ को बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य,
रहन- सहन, अधिकार एवं सरकार की योजनाओं के बारे में उन्हें अवगत कराया गया,
ताकि वह यह सब जानकारी प्राप्त कर उसका उचित लाभ ले सके एवं अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर एक अच्छा इंसान एवं उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अग्रसर कर सके ।
आदर्श दानपात्र सेवा समिति ने नि:शुल्क पाठशाला भी वहां लगाई एवं वहां के बच्चों में देखा कि इन्हें सिर्फ एक अच्छे मार्गदर्शन की जरूरत है ।
.jpeg)
