रेवांचल टाईम्स - 15 नवंबर 2022 को चौरई विधानसभा के बिछुआ ब्लॉक में स्थित राघादेवी देव स्थान में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ इस अवसर पर चौरई विधायक सुजीतसिंह चौधरी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं 15 महीने कांग्रेस की की सरकार के दौरान आदिवासियों के हितों में किए गए कार्यों के विषय में बताया। कार्यक्रम के दौरान 22 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत विधायक चौधरी सुजीतसिंह ने स्थानीय जनता से पास जाकर मुलाकात की उनकी समस्याओं को जाना एवं पत्र भी लिए।
इस अवसर पर- चौरई कांग्रेस प्रभारी प्रीतम पटेल, प्रभारी पुनाराम बाबिस्टले, पर्यवेक्षक संजय परतेती, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरी पन्देॖ, क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय शीलू, इरफान पटेल, श्रीचंद चोरिया, महेश पटेल, साधुराम वर्मा, इंद्रजीत पटेल, मेघराज सिंह रघुवंशी, कोटीराम धुर्वे, युवराज देशमुख, बंसी उइके, रमेश वाडीवा, सरपंच संजू उइके, सुंदरलाल पन्देॖ, ममता साहू, राजेश कोलटकर, राजेंद्र शीलू, पुसु उइके, कृष्णराव सोनटक्के, कैलाश बोपटे, केजू कुमरे, अतरलाल कुमरे, अतरलाल उइके कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ व युवा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment