रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व राज्यमंत्री देवसिंह सैयाम के कामकाज से विधानसभा क्षेत्र के नागरिक संतुष्ट नहीं हैं। इन पर लगातार आरोप लग रहे हैं कि विकास कार्यो में इनकी कोई खास रूचि नहीं रहती है। जनसम्पर्क करने और जनसमस्याओं के निराकरण कराने में भी ये ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। कई लोगों का आरोप यह भी है कि इन्हें मौखिक या लिखित रूप में कई बार समस्याओं से अवगत कराया जाता है लेकिन समस्याओं का निराकरण कराने में इनके द्वारा कोई परिणामकारी कार्यवाही नहीं की जाती है । मंडला विधानसभा क्षेत्र में तमाम तरह की समस्यायें मौजूद हैं। मंत्री रहने के बाद भी समस्याओं का निराकरण कराने में पूर्व में इन्होनें कोई रूचि नहीं ली । इस बार पुनः मोदी की लहर पर विधायक का चुनाव जीत गये और अब आराम फरमा रहे हैं । मंडला विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई की बड़ी समस्या है खासकर इनके ही निवास क्षेत्र के ग्रामों में जिसे पठार क्षेत्र के नाम से जाना जाता है सिंचाई की बड़ी समस्या सुलझ नहीं पा रही है । इस क्षेत्र में थांवर परियोजना अन्तर्गत डेम तो बना हुआ है लेकिन जलाशय का पानी दूसरे जिले के किसानों को मिल पा रहा है । पठार क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है । मंडला विधानसभा क्षेत्र में पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी जैसी तमाम तरह की समस्यायें जस की तस बनी हुई है । इन समस्याओं को सुलझाने के लिए विधायक देवसिंह सैयाम कुछ नहीं कर पा रहे हैं । ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में ग्राम पंचायतांे व नगरपालिका के कार्यो की भी समीक्षा जनपद व जिलास्तर पर इनके माध्यम से नहीं की जा रही है जिसकी वजह से अनेक कार्य लटके हुए हैं । विधायक निधि का इस्तेमाल इनके द्वारा कैसे किया जा रहा है यह भी किसी को पता नहीं चल पा रहा है । विधानसभा में जनहित के कौन-कौन से मुद्दे उठाये जा रहे हैं और उन पर क्या कार्यवाही हो रही है नागरिकों को कोई जानकारी किसी भी माध्यम से नहीं मिल पा रही है । कई लोगों का आरोप है कि ये विधानसभा में कोई खास मुद्दे नहीं उठा रहे हैं । अन्य स्तर पर भी जनहित के मुद्दों को सुलझाने के लिए इनके द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है । बेहद निष्क्रिय तरीके से ये अपना समय गुजार रहे हैं जिसकी वजह से नागरिकों में इनकी लापरवाह कार्यशैली पर नाराजगी बढ़ती जा रही है । जनापेक्षा है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन के तमाम पदाधिकारी इन्हें शीघ्र सक्रिय करें और समस्याओं के निराकरण कराने में इनका महत्वपूर्ण योगदान हो इस सम्बंध में सख्त निर्देश जारी करें । इनका कार्यालय जिला मुख्यालय में कहां संचालित हो रहा है यह भी पता नहीं चल रहा है । कार्यालय भी नियमित रूप से संचालित किया जावे ऐसी जनापेक्षा है ।
विकास पर कब ध्यान देंगे विधायक देवसिंह सैयाम?, समस्याओं से तंग हो चुकी जनता, आराम फरमा रहे, माननीय विधायक महोदय
bydigital bharat
-
0
