BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, कहा कि अपराधियों में होना चाहिए पुलिस का खौफ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 13, 2022

एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक, कहा कि अपराधियों में होना चाहिए पुलिस का खौफ...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में जिन व दिन अपराधों और अपराधी की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ रही जुआ, सट्टा, अबैध शराब की तस्करी, गांजा, और हो रही चोरी लूट को लेकर अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित बैठक कक्ष मे पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों व अन्य इकाई प्रभारियों की बैठक ली गई।

इस दौरान लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, गुमइंसान, लंबित वारंट की थानेवार जानकारी लेकर समीक्षा की। साथ ही राजपत्रित अधिकारियों के सुपरविजन में शीघ्र निकाल करने, जब्ती माल की निकाल हर संभव प्रयास कर करने, थाना के रिकार्ड को व्यवस्थित ढंग से वर्षवार रखने, लंबित मर्ग की जांच शीघ्र पूर्ण कर राजपत्रित अधिकारी के माध्यम से एसडीएम को प्रतिवेदन प्रेषित करने, लंबित शिकायतों का शीघ्र निकाल करने, लंबित संमंस, लंबित वारंट, स्थायी वारंट की तामिली किए के निर्देश दिए। वहीं अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा व असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने, गुंडा, बदमाशों और माफिया से सख्ती से निपटने और बाहरी लोगों की आवाजाही पर नजर रखने को भी कहा। प्रदेश स्तर पर चला जा रहा है नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए प्राप्त सूचना व शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने हेतु समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया। 

पुलिस अधीक्षक ने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में शीघ्र अति शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनका निपटारा किया जाए। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए स्कूल व कालेजों के आसपास ज्यादा से ज्यादा गस्त की जाए तथा स्कूल एवं कालेजों में छात्रों तथा ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क नंबर, महिलाओं के अधिकारों एवं साइबर अपराध बारे जागृत किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जब भी कोई परिवादी थाना चौकी में अपनी शिकायत लेकर आता है तो उसके साथ नम्रतापूर्वक व्यवहार करें। थाने आने वाला व्यक्ति पुलिस से उम्मीद लेकर आता है पहले उसकी पूरी समस्या को सुने फिर उसको न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए। इससे लोगों में पुलिस के प्रति ओर विश्वास बढ़ेगा। थाना चौकी में लंबित परीवादों का समय रहते निपटारा किया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों को कहा कि क्षेत्र में चोरी की वारदात न हो इसके लिए सायंकालीन व रात्रि गश्त को और बढ़ाकर प्रभावी ढंग से करें। आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों की ज्यादा से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर खोलें ताकि आते जाते पुलिस ऐसे लोगों पर नजर रख सकें तथा समाज में पता चल सके कि अपराध करने वाले पर किस प्रकार से नजर रखी जाती है।  उन्होंने कहा कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि जिले मे सभी वारंटियों, बेल जंपर तथा मोस्टवांटेड अपराधियों को गिरफ्तार कर उनको जेल में डालने का काम करें। नशीली वस्तुओं के कारोबार में शामिल लोगों की संपत्ति को जब्त करने की कार्यवाही पर जोर दिया जाए। सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का हर समय पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर संतुष्टिपुर्वक  निराकरण कराया जाए। थाना क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्यवाही करें।

 बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, सभी अनुभाग के एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी जिला मंडला, एसपी रिडर जयसिंह, हेड क्लर्क अशोक कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment