BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी सोना व नकदी लेकर भागे डकैत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 26, 2022

बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी सोना व नकदी लेकर भागे डकैत



कटनी,। शहर के बरगवां में स्थित एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम देकर बंदूकधारी युवक लाखों रुपए का सोना व नकदी लेकर फरार हो गए। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए बंदूक की नोक पर लॉकर के ताले खुलवाए और बाइक से आरोपी भाग निकले। बैंक के सेल्स ऑफिसर राहुल कोष्टा ने बताया कि कार्यालय सुबह 9:30 बजे खुलता है। कार्यालय खुलने के बाद लगभग सात कर्मचारी काम कर रहे थे। लगभग 10.30 बजे चार युवक अंदर तो आए और उनके हाथों में रिवाल्वर थी। आते ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को धमकाया और शोर मचाने पर गोली मार देने की चेतावनी दी। कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की। मारपीट के बाद सहायक ब्रांच मैनेजर से युवकों ने चाबी छीनी और लॉकर में रखा सोना व नकदी लेकर बाइक से फरार हो गए।

आरोपी कंपनी के कर्मचारी की भी एक बाइक ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक बाइकों से अलग-अलग दिशा में भागे। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद रंगनाथ नगर थाना सहित कोतवाली, माधव नगर, एनकेजे, कुठला थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल एएसपी मनोज केडिया और पुलिस अधिकारी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से बात कर रहे हैं और पूरी घटना की जानकारी लेने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी लेने के बाद आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही थाना प्रभारियों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी फुटेज उनकी निगरानी में खंगाले जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment