दैनिक रेवांचल टाइम्स - बम्हनी बंजर मंडला उप-तहसील के खुलने से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है लंबे समय से बम्हनी के लोगों की ओर से उप तहसील की मांग की जा रही थी जिसके बाद संविधान दिवस के शुभ अवसर पर विधायक ने फीता काटकर उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। तहसील भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में मंडला विधायक देवसिंह सैयाम, एस डीएम पुष्पेन्द्र आहके, तहसीलदार कमलचंद सिंहसार , न्याब तहसीलदार अजेंद्र नाथ प्रजापति राजस्व निरीक्षक मिथिलेश झरिया नगर पटवारी प्रताप सिंह धुर्वे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि अध्यक्ष श्रीमती मीना हरदहा, उपाध्यक्ष बद्री नंदा, दीपिका यादव, जगदीश हरदहा एवं समस्त पार्षदगण और नगर के जनता-जनार्दन मौजूद रहे। कार्यक्रम में तहसीलदार को पदभार ग्रहण कराया गया। बम्हनी उप तहसील नहीं खुलने की वजह से पहले क्षेत्रवासियों को तहसील संबंधित कार्यों के लिए 18-20 किलोमीटर की दूरी तय कर मंडला मुख्यालय जाना पड़ता था। ऐसे में अब 51 गांव सहित बम्हनी नगर की जनता को नए उप तहसील की सौगात मिलने के बाद अब तहसील संबंधित कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
Saturday, November 26, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
बम्हनी को मिली उप-तहसील की सौगात, विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
बम्हनी को मिली उप-तहसील की सौगात, विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

.jpeg)
No comments:
Post a Comment