रेवांचल टाईम्स - मण्डला बिजली की कटौती और भारी भरकम बिजली बिल की मण्डला जिले के लगभग हर नागरिक का जीना मुश्किल हो गया है। 24 घंटे बिजली देने की योजना की हवा निकल गई है अटल ज्योति अभियान पूरी तरह इस जिले में फ्लॉप हो गया है। इन सबके बावजूद मनमानी थम नहीं रही है। लगातार इस तरह की खबर अखबारों की सुर्खियां भी बन रही है, लेकिन किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है सिर्फ नागरिक परेशान हैं और इनकी परेशानियों को दूर करने के लिये शासन-प्रशासन के अलावा नेता भी ध्यान नहीं दे रहे हैं इस समय मण्डला जिले की तहसील नैनपुर के ग्राम परसवाड़ा में बेहिसाब बिल उपभोक्ताओं को थमाया गया है कुछ उपभोक्ता बिल जमा कर रहे हैं तो कुछ संशय में पड़े हुये हैं कि आखिर क्या किया जाये? दिये गये बिलों की जॉच की जाये मीटर वाचक, लाइन मेन व सहायक यंत्री को स्थानांतरित करके बिजली कटौती और अनापशनाप बिलों को रोका जाये। ग्राम परसवाड़ा विद्युत मण्डल कार्यालय चिरईडोंगरी के अंतर्गत आता हैं यहां पर ही नहीं बल्कि इस कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों में इसी तरह की समस्या से नागरिक जूझ रहे हैं जनापेक्षा है सरकार शीघ्र ध्यान दें और नागरिकों की परेशानियों को दूर करें।
लोगों को करेंट मार रहे बिजली के बिलों की, कब होगी जाँच...
bydigital bharat
-
0
