Breaking

revanchal times new

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में मण्डला गौरव दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन


 दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां मंडला गौरव दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में मण्डला की ऐतिहासिक विरासत विषय पर रंगोली प्रतियोगिता, मण्डला की प्राकृतिक सम्पदा विषय पर प्पोस्टर प्रतियोगिता, मण्डला जिले की समृद्ध विरासत विषय पर निबंध प्रतियोगिता, मण्डला जिले पर आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राजकुमार सिगौर, डॉ घनश्याम झारिया, डॉ विजय मौर्य, डॉ गरिमा छाबड़ा, डॉ गोविंद सिंह दांगी, विजित मसराम का योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post