दैनिक रेवांचल टाइम्स - अहमदपुर मंडेला मध्य प्रदेश मंडला जिले के जनपद पंचायत बिछिया अंतर्गत ग्राम पंचायत अहमदपुर में लोगों को पीने का पानी मुहैया कराने के लिए वैसे तो सरकार जल जीवन मिशन चला रही हैं. लेकिन मंडला जिले के ग्राम अहमदपुर के ग्रामीणों को पीने के पानी को लेकर ग्राम अहमदपुर की कुछ तस्वीरें सामने आई देखने के बाद कुछ और ही तस्वीर सामने आती है. ग्राम के कई इलाकों में आज भी ग्रामीण शुद्ध पानी के लिए जूझ रहे हैं. इसी समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने आने वाले चुनाव का भी बहिष्कार करने का फैसला किया है.पानी के लिए परेशान रात 3 बजे से कतार 2 ,मीटर का रास्ता तह करना पाड है कई सालों से इस संकट को दूर करने के प्रयास में ग्रामीण, अफसर और नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन न किसी नेता से हल मिला और न ही किसी अफसर से. इस बार तो ग्रामीणों में इतना गुस्सा है कि उन्होंने चुनाव को बहिष्कार करने का मन बना लिया है.
ग्राम पंचायत अहमदपुर में जल समस्या को देखते हुए ग्रामीण आक्रोश
bydigital bharat
-
0
.jpeg)
