Breaking

revanchal times new

मंडला के मवई में हाथियों का आतंक पहुँचा रहे है ग्रामीणों को नुकसान...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के मवई क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों ने आतंक मचा रखा है । जंगली हाथियों के द्वारा फसलों और घरों सहित अन्य कई प्रकार का नुकसान किया जा रहा है।  

        वही कुछ दिनों पहले भी जंगली हाथियों ने आतंक मचाया और एक व्यक्ति को भी मार डाला था और मवई के मेढा, परसेल, सूरजपुरा, लूरी, जमगांव सहित जंगल के इस पूरे इलाकों में ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है । 


अधिकारियों के द्वारा भी कोई खास कदम नहीं उठाया जा रहा था जिससे ग्रामीणों की समस्या भी बढ़ती जा रही थी । 

शिवराज शाह ने जनसमस्या को सुनकर त्वरित मदद का किया प्रयास


पूर्व विधायक एवं आदिवासी वित्त एवं विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिवराज शाह ने तत्काल वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर मौके में ग्रामीण जनों को सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा और जिला वन अधिकारी से बात कर 50 सर्च लाइट्स की व्यवस्था करवाई और हर ग्राम में 10 लोगों के बीच 5 -5 सर्च लाइट वितरित करवाने हेतु बात की ।


बिजली विभाग ने कटवा दी थी लाइट - शिवा भैया के प्रयास से जुड़ी..

       विद्युत विभाग के द्वारा ग्राम परसेल का विद्युत कनेक्शन ही बंद कर दिया गया था जिससे स्थानीय लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा लेकिन जैसे ही उक्त समस्या की जानकारी ग्रामीणों ने शिवा भैया को दी उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग से उक्त ग्राम की लाइट चालू करवाई । 


वही जानकारी के अनुसार पूरे दिन शिवराज शाह के द्वारा ग्रामीणों के साथ पूरे क्षेत्र का दौरा किया गया और प्रत्येक व्यक्ति की हर संभव मदद करने का प्रयास किया गया ।


जंगली हाथियों के झुंड ने जिन भी जिन जिन ग्रामीणों के घर को क्षति पहुंचाई है उन्हें नियमानुसार शासन से मुआवजा दिलाने के लिए शिवराज के द्वारा पटवारी एवं संबंधित अधिकारी से बात की गई ।

साथ ही ग्राम पंचायत सरपंच मेढ़ा शिवआयाम नीलेश यादव मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सुरेंद्र जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा फॉरेस्ट से ऑफिसर रेंजर भलावी डिप्टी रेंजर फॉरेस्ट गार्ड गार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्रों की लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post