Breaking

revanchal times new

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने ली कॉलेज प्राचार्यों की बैठक

मण्डला 14 नवम्बर 2022





                उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का शुभागमन रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मण्डला में हुआ। डॉ. यादव की अध्यक्षता में जिले समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों की एक बैठक आयोजित की गई। डॉ. यादव का एन.सी.सी एवं एन.एस.एस के समूहों द्वारा गायन, नृत्य एवं गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान किया गया। मंत्री डॉ. यादव द्वारा आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े विद्यार्थियों के लिए जनभागीदारी समिति के माध्यम से रेमेडियल कक्षाएँ प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समेकित रूप से सभी महाविद्यालयों को बहुसंकायी बनाने हेतु संकायों को प्रारंभ करने के लिए महाविद्यालयों एवं प्राध्यापकों के बीच में क्लस्टर बनाकर कार्य करने की बात कही गई। बैठक में आरडी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.राजेश चौरसिया द्वारा जिले के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्याें का परिचय कराते हुये सभी महाविद्यालयों के प्रगति प्रतिवेदन से उच्च शिक्षा मंत्री को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मण्डला विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, जनभागीदारी अध्यक्ष चंद्रशेखर निखारे, अतिरिक्त संचालक जबलपुर डॉ. 

Post a Comment

Previous Post Next Post