मण्डला 14 नवम्बर 2022
गौरव दिवस कार्यक्रम के
योगाभ्यास के साथ हुए शुभारंभ के पश्चात प्रातः 11 बजे से
सर्किटहाउस के सामने स्थित रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल पर रंगोली एवं चित्रकला
प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। विद्यार्थियों के लिए ’आओ जानें मंडला’ प्रतियोगिता मंडला जिले
के इतिहास, गौरव, संस्कृति, खान-पान, वन्यजीव को समझने एवं परिचय देने के
उद्देश्य से आयोजित की गई। ’आओ जानें मंडला’ प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। यह प्रतियोगिता
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विधायक देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगर पालिका
अध्यक्ष विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा
सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
’आओ जानें मंडला’ प्रतियोगिता में अलग-अलग स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा
जिले के गौरव को प्रदर्शित करते आकर्षक रंगोली एवं चित्र बनाए गए। प्रतियोगिताओं
में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले
प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी
प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान
प्रश्नोत्तरी के सफल प्रतिभागियों को उपहार बांटे गए।
रंगोली से सजे चौराहे, स्कूल एवं परिसर
गौरव दिवस आयोजन के
अंतर्गत 14 नवंबर को रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित
हुई। स्कूली छात्राओं एवं कलाकारों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मुख्यालय के
प्रमुख चौराहों, कार्यालय परिसर, स्कूल, घरों एवं प्रांगणों में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। जिला
मुख्यालयवासियों ने 2 दिवसीय गौरव दिवस के
आयोजन के अवसर पर अपने घरों में भी आकर्षक साज-सज्जा करते हुए रंगोली बनाई। साथ ही
चित्रकला से जुड़े प्रतिभागियों ने अनेक आकर्षक चित्र बनाए।
.jpeg)
%20(1).jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment