Breaking

revanchal times new

इन चीजों से आज ही बना लें दूरी, वरना खांसी और गला खराब होने की समस्या से नहीं मिलेगी राहत



सर्दियों का मौसम धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. जिसके चलते खांसी-जुखाम जैसे बीमारियां भी लगातार बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में वायरस से लड़ने के लिए हमारा इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी है. क्योंकि इन बीमारियों पर दवाओं का असर ज्यादा नहीं होता. इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं. कई बार हम सर्दी-खांसी से बचने के उपाय तो करते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान नहीं रखते कि हमें किन चीजों को खाना चाहिए और किनको नहीं यानी हम परहेज नहीं कर पाते और ये छोटी सी बीमारी गंभीर होती चली जाती है.

खानपान का रखना होगा ध्यान

अगर वायरल या थ्रोट में इन्फेक्शन के कारण खांसी शुरू हुई है तो इसे पोस्ट वायरल कफ कहा जाता है. सूखी खांसी काफी दर्दनाक होती है और यह लंबे वक्त तक चलती है. कई बार एलर्जी वाली खांसी भी हर छह महीने या साल में लोगों को परेशान करती है. ऐसे में आपको इस बात का खास ध्यान देना होगा कि किन चीजों को नहीं खाना चाहिए.

बहुत दिनों में ठीक होती है सूखी खांसी

दरअसल, जब हमारे गले में बैक्टीरिया या वायरस प्रवेश करते हैं तो शरीर हिस्टामीन रिलीज करता है. यह हिस्टामीन्स बाउंसर्स की तरह होते हैं जो कि पैथोजन्स का खात्मा करने कि लिए होते हैं. लेकिन कई बार ये हिस्टामीन्स जरूरत से ज्यादा निकलते हैं. इससे खांसी शुरू हो जाती है. यह दिमाग को खांसने पर मजबूर करते हैं ताकि जो एलर्जेन गले में मौजूद है वो बाहर निकल सकें. ऐसे में कफ न निकलने के बाद भी लंबे समय तक खांसी आती रहती है. हमारे खाने की कई चीजों में हिस्टामीन पाया जाता है. ऐसे में जब खांसी हो तो आपको इन चीजों को खाने परहेज करना चाहिए.

सूखी या एलर्जी वाली खांसी होने पर न खाएं ये चीजें



अगर आपको सूखी या एलर्जी वाली खांसी है तो आप केले, टमाटर, पपीते, डार्क चॉकलेट और सिट्रस फ्रूट यानी मौसमी, बैंगन, पालक, ड्राई फ्रूट्स, मूंगफली, काजू, अखरोट, मुलेठी, संतरा या नींबू का सेवन बिल्कुल भी न करें. वरना आपकी खांसी ठीक नहीं होगी बल्कि ये लंबे समय तक बनी रहेगी.

इन चीजों का भी कर दें इस्तेमाल बंद

अगर आपको खांसी है तो आज ही कुछ चीजों का खाना बंद कर दें. क्योंकि खांसी होने पर गला और श्वांसनली इनफ्लेम्ड हो जाती है. ऐसे में इसको इरिटेट करने वाली चीजें जैसे दही, कोल्डड्रिंक, खटाई, मिर्च और मसालों को खाना बंद कर दें.




ये चीजें पहुंचाएं की खांसी में राहत

खांसी होने पर आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए जो गले को राहत देती हों. इनमें गरम पानी, गरम मीठी चीजें, सादा सूप आदि शामिल हैं इन चीजों से गले को राहत मिलती है. हालांकि इस दौरान आप चीनी भी कम से कम ही लें. क्योंकि यह शरीर का इन्फ्लेमशन बढ़ाती है जिससे रिकवर होने में देरी होती है. जब सूखी खांसी हो तो कम से कम बोलें और गले को ज्यादा से ज्यादा आराम दें.

खांसी में इन चीजों का कर सकते हैं इस्तेमाल

खांसी होने पर आप ऐंटी हिस्टामीन फूड्स खा सकते हैं. ये फूड हैं अदरक, लहसुन, प्याज, अनार, शहद, हल्दी, हरी सब्जियां आदि.

Post a Comment

Previous Post Next Post