Breaking

revanchal times new

म.प्र. सचिव संगठन द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला जनपद सभा कक्ष मण्डला मे निर्धारित समय पर पंचायत सचिव संगठन की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में बालकृष्ण यादव प्रदेश संगठन मंंत्री भोपाल एवं जिला संयोजक मण्डला, शाकिब खोकर प्रदेश संगठन भोपाल,  विजय यादव उपाध्यक्ष संभाग जबलपुर,  माखन उईके जिलाध्यक्ष मण्डला एवं  तिहारी सिंह कुशराम  अध्यक्ष ब्लाक शाखा मोहगांव के द्वारा उपस्थित सचिव साथियों को सम्बोधित किया गया।

बैठक पश्चात सम्माननीय जिलाध्यक्ष  माखन उइके  के नेतृत्व में सचिवों एवं सहायक सचिवों के विभिन्न मांगो के निराकरण के लिये मुख्यमंत्री  एवं  पंचायत मंत्री म.प्र. शासन के नाम  जिला कलेक्टर  एवं एसीईओ  जिला पंचायत को ज्ञापन सौंपा गया।


इनकी रही उपस्थिति -

 ज्ञापन कार्यक्रम में  बालकृष्ण (बल्लू भैया) प्रदेश संगठन मंंत्री भोपाल एवं जिला संयोजक मण्डला, शाकिब खोकर  प्रदेश संगठन भोपाल, विजय यादव  उपाध्यक्ष संभाग जबलपुर, माखन उईके  जिलाध्यक्ष मण्डला, कालका प्रसाद यादव,  नरेन्द्र नंदा उपाध्यक्ष जिला मण्डला,  जगदीश बंजारा महामंत्री जिला कार्यकारणी मण्डला, कमल कछवाहा  कोषाध्यक्ष जिला कार्यकारणी मण्डला, महेश उइके, राजेन्द्र पटेल  सम्भागीय सदस्य सम्भाग जबलपुर, चमन मरावी  अध्यक्ष ब्लाक शाखा मण्डला, मनोहर मरावी  अध्यक्ष ब्लाक शाखा निवास, दीना मरावी  अध्यक्ष ब्लाक शाखा बीजाडांडी, तिहारी सिंह कुशराम अध्यक्ष ब्लाक शाखा मोहगांव, महेन्द्र मलगाम, संतोष श्रीवास, रुप चक्रवर्ती, भूपत वरकड़े, रामगोपाल वरकड़े ब्लाक मीडिया प्रभारी, सुनील कुमार साहू, शैलेंद्र चंद्रौल जिला मीडिया प्रभारी, मातृ शक्तियों में श्रीमति रिया तिलगाम  निवास, श्रीमति राम बाई मार्को, श्रीमति विमला नेटी बीजाडांडी एवं जिले के विभिन्न ब्लाको से बहुत संख्या में सचिव साथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post