दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ नवीन कुमार हरदहा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष महोदय एवं नगर के गणमान्य नागरिक रोहणी प्रसाद शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में शहीद बिरसा मुंडा किए चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय समाज में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं उन्होंने विभिन्न जनजाति आंदोलनों में अपना अपूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रोहिणी प्रसाद शुक्ला द्वारा स्वरचित कविता शहीद बिरसा मुंडा दिवस की हो रही जय जयकार एवं आऊद गौरव दिवस मनाए हम कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को गौरव दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की गई इसी कड़ी में सहायक प्राध्यापक राजकुमार सिंगौर द्वारा शहीद बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में डॉ घनश्याम झरिया द्वारा शहीद बिरसा मुंडा के दिवस को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने पर प्रकाश डाला दिया इस अवसर पर महाविद्यालय से संदीप चौरसिया संतोष नंदा एवं विद्यार्थी जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गीत गायन कर समापन किया गया।
Tuesday, November 15, 2022
महाविद्यालय में मनाया गया जनजाति गौरव दिवस
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment