Breaking

revanchal times new

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी, 1 की मौत, 32 यात्री घायल



कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले उमरियापान थाना इलाके के पकरिया गांव के पास मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे एक यात्री बस पलट गई। जिसमें सवार 32 यात्री घायल हो गए। जबकि एक सवार की मौत हो गई। घायलों को घटनास्थल के समीप उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल 12 बस सवारों को जबलपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एमपी-20, पीए 2177 को शहडोल में होने वाले राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए नागरिकों को जबलपुर प्रशासन की तरफ से कंजई बुढ़ागर से शहडोल रैली में शामिल होने भेजा गया था। उमरियापान थाना क्षेत्र के सिहोरा रोड पर पकरिया गांव के पास अंधे मोड़ पर बस बेकाबू होकर पलट गई, जिसमें सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में दाखिल कराया गया है।



हादसे की जानकारी लगते ही उमरियापान पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उमरियापान अस्पताल पहुंचाया। हादसे की खबर पर कलेक्टर अवि प्रसाद, एसपी सुनील जैन, एसडीओपी मोनिका तिवारी, एसडीएम नदीमी शीरी घटना स्थल के साथ ही अस्पताल पहुंचे।

Post a Comment

Previous Post Next Post