BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
काशी विश्वनाथ वैदिक गुरूकुल जिलहरी घाट में 15 से 20 नवम्बर तक संस्कृति परिचय सम्मेलन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 11, 2022

काशी विश्वनाथ वैदिक गुरूकुल जिलहरी घाट में 15 से 20 नवम्बर तक संस्कृति परिचय सम्मेलन







धर्मप्रेमियों को अधिक से अधिक परिचित सम्मेलन में पहुंचने की अपील

दैनिक रेवांचल टाइम्स - मण्डला-जिला मुख्यालय के नजदीक गाजीपुर नर्मदा के तिलहरी घाट मे संचालित काशी विश्वनाथ वैदिक गुरूकुल जिलहरी घाट में दिनांक 15 से 20 नवम्बर तक संस्कृति परिचय का आयोजन किया गया है। जिसकी जानकारी गुरूकुल के संचालक आचार्य भीमदेव नैष्ठिक ने बताया की इस गुरूकुल में  संस्कृत व्याकरण वेद आदि शास्त्रों का अध्ययन, दोनों समय यज्ञ हवन, योग प्राणायाम, ध्यान, व्यायाम चरित्र व संस्कार की शिक्षा तथा गौ सेवा, प्राकृतिक जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों की शिक्षा दी जाती है।  इसी गुरुकुल में 15 नवंबर से 20 नवंबर में एक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 11 कुंडली यज्ञ, युवा चरित्र निर्माण शिविर, लाठी, तलवार, आसन, व्यायाम, संस्कृत श्लोक, गीत, मंत्र व भजन आदि के द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा।  इस सम्मेलन में विभिन्न स्थानों से साधु संत सन्यासी विद्वान ब्रह्मचारी पधार रहे हैं अतः आप सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से निवेदन है कि आप सपरिवार इस सम्मेलन में पधारे और धर्म लाभ उठाएं ।


     कार्यक्रम का समापन 20 नवंबर 2022 तिथि अनुसार कार्तिक मास कृष्ण पक्ष एकादशी दिन रविवार का होगा। शिवर मे शिविरार्थियों को आवास, भोजन की नि:शुल्क    व्यवस्था है। शिविर में शिविरार्थी 14 नवंबर को शाम 4:00 बजे तक शिविर स्थल काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल जिलहरी घाट,  गाजीपुर मण्डला मध्य प्रदेश पहुंचे। और अपने साथ कंबल, चम्मच, थाली, कटोरी, गिलास, पेन कॉपी साथ लावे। शिवरार्थी की आयु 15 से 25 वर्ष तक होनी चाहिए।


 रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क सूत्र-

 93295 39995, 98176 47128 



कार्यक्रम में आगंतुक विद्वान गण-


स्वामी महेश योगी जी- गुरुकुल वृजघाट (उत्तर प्रदेश)

आचार्य राजेंद्र जी- गुरुकुल कालवा जीन्द (हरियाणा)

आचार्य अंशुदेव जी- प्रधान आर्य प्रतिनिधि (छत्तीसगढ़)

आचार्य सर्वेश शास्त्री जी- गुरुकुल खंडवा (मध्य प्रदेश)

आचार्य दयादेव जी- गुरुकुल चरथावल (उत्तर प्रदेश)

आचार्य योगेश जी- दर्शन योग धाम (गुजरात)

आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री जी- आर्य समाज जबलपुर (मध्य प्रदेश)

आचार्य सत्यप्रिय जी-गुरुकुल इटारसी (मध्य प्रदेश)

आचार्य प्रबुद्ध जी- दर्शन योग महाविद्यालय (हरियाणा)

No comments:

Post a Comment