Breaking

revanchal times new

उच्च शिक्षा मंत्री का 14 नवंबर को मंडला आगमन



 

मंडला 11 नवम्बर 2022

                मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का 14 नवंबर 2022 को मण्डला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव 14 नवंबर 2022 को प्रातः 10 बजे जबलपुर से जिला मण्डला के प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2 बजे मण्डला (सर्किट हाउस) पहंुचेंगे। वे दोपहर 3 बजे आरडी कॉलेज में उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री श्री यादव शाम 4 बजे मण्डला से कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 530 बजे कान्हा पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post