Breaking

revanchal times new

स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका चौरई को मध्यप्रदेश स्तर पे 11वा स्थान व राष्ट्रीय स्तर पर 174वा किया प्राप्त...



रेवांचल टाईम्स - स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर पालिका परिषद चौरई..

ओ डी एफ मे डबल प्लस भी मिला, इसके साथ प्रेरक दौड़ सम्मान मे सिल्वर मेडील प्राप्त किया 

चौरई :स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में नगर पालिका परिषद चौरई को 174वां एवं मध्यप्रदेश में 11 वां स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में देश भर के एक लाख की आबादी वाले सभी नगर निगम, निकाय और पंचायतों को शामिल किया गया था। इस साल पिछले साल की रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करते हुये 12000 से ऊपर जनसंख्या वाले निकायों में राष्ट्रीय स्तर पर 174 वां स्थान प्राप्त कर नगरवासियों का सम्मान बढ़ाया है। भारत में 174वें स्थान ब मध्यप्रदेश में 11 वा स्थान पाकर  पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त किया हैं।।


दिनांक 11,/11/ 2022 दिन शुक्रवार को कमिश्नर कार्यालय जबलपुर में आयोजित बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अंतर्गत 1 स्टार रेटिंग प्राप्त करने एवं राष्ट्रीय स्तर पर 174 एवं राज्य स्तर पर 11वें स्थान पर नगर पालिका परिषद चौरई को प्राप्त करने के उपलक्ष में प्रशंसा पत्र कमिश्नर महोदय जबलपुर संभाग जबलपुर द्वारा श्री अभयराज सिंह जी मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं आशिक शैख एक उपयंत्री नगर पालिका परिषद चौरई को प्रदान किया गया है

नपाध्यक्ष पूर्णिमा शरद जैन ने कहा कि नगर के लोंगो की स्वच्छता के प्रति जागरूकता के कारण यह संभव हो पाया है। पिछले सालों के स्वच्छ सर्वेक्षण में स्थान प्राप्त नही हुआ था  2022 में बेहतर प्रदर्शन कर सभी का चौंका दिया है। 2023 के सर्वेक्षण में टॉप सौ शहरों में शुमार होने का संकल्प नगर पालिका कर्मचारियों ने लिया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अभयराज सिंह ने रैंकिग में स्थान प्राप्त होने पर प्रसन्नता जाहिर की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post