Breaking

revanchal times new

जनजातीय थीम पर कलादीर्घा को तैयार करें - हर्षिका सिंह

मण्डला 12 अक्टूबर 2022




            कलेक्टर हर्षिका सिंह ने रपटाघाट स्थित कलादीर्घा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कलादीर्घा के मरम्मत एवं सजावट कार्य का जायजा लेते हुए इसे जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलादीर्घा परिसर को जनजातीय थीम के आधार पर विकसित करें एवं साज-सज्जा करें। कलादीर्घा में बैगा एवं आदिवासी चित्रकला का प्रयोग करते हुए आकर्षक रूप दें। श्रीमती सिंह ने ईईआरईएस श्री धुर्वे को निर्देशित किया कि कलादीर्घा में जरूरी मरम्मत एवं सजावट आदि के कार्य जल्द पूरा करें। उन्होंने परिसर में दीवार चित्रकला, वन उत्पाद, आदिवासी उत्पाद, शिल्प, फर्नीचर, रंग-रोगन आदि के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने वन विभाग, रेशम एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अपने उत्पादों के लिए कलादीर्घा परिसर में अलग-अलग सेक्शन तैयार करें। उन्होंने दीदी कैफे प्रारंभ करने के संबंध में भी चर्चा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, रेशम अधिकारी, कृषि अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post