BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
’हर घर दिवाली’ अभियान के अंतर्गत साधनविहीन घरों के लिए सहयोग - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 11, 2022

’हर घर दिवाली’ अभियान के अंतर्गत साधनविहीन घरों के लिए सहयोग

मण्डला 11 अक्टूबर 2022

            जिला प्रशासन के अंतर्गत आनंदम विभाग द्वारा आगामी दीवाली पर्व के मद्देनजर हर घर दिवाली अभियानके आयोजन के संबंध में सभी कार्यालय प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि दीपावली का पर्व निकट है। भारतीय समाज में यह आनंद व समृध्दि का त्यौहार माना जाता है। जहाँ हर कोई अपने सामार्थ्य के अनुसार इस पर्व को मनाता है। इसी के साथ यह भी सच्चाई है कि अभी भी हमारे समाज में अनेक ऐसे परिवार हैं जिनके पास इस समृध्दि के पर्व पर कुछ नया करने या उत्साह से मनाने के लिये आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाता है।



            राज्य आनंद संस्थान अपने कार्यक्रमों में ’’मदद’’ को प्रोत्साहित करता है जिसमें हम अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुओं को दूसरों के उपयोग करने हेतु दे देते हैं। दीपावली का पर्व मदद की अवधारणा को अपनाने का एक बेहतर अवसर प्रदान करता है। शहरों के संसाधन विहीन बस्तियों में रहने वाले में घरों में भी दीपावली का पर्व अच्छे से मने, इसके लिए उन्हें अपने घरों या अन्य स्त्रोत से अतिरिक्त सामग्री दी जा सकती है। राज्य आनंद संस्थान द्वारा इस अवधारणा को विगत वर्ष-2020 से निरंतर जारी रखा जा रहा है। राज्य आनंद संस्थान इस दिवाली पर भी हर घर दिवालीअभियान चला रहा है। इस अभियान में हम आनंदक, आनंदम सहयोगी आनंद क्लब के पदाधिकारी मिलकर अथवा व्यक्तिगत स्तर पर लोगों से संपर्क करें, उनसे अपने पड़ोस में साधन विहीन घरों में दिवाली के अवसर पर कुछ न कुछ सहयोग देने का कार्यक्रम बना सकते हैं। यह जॉय ऑफ गिविंगका बेहतरीन अनुभव प्राप्त करने का समय है।

No comments:

Post a Comment