BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
12 अक्टूबर को ’जनसेवा अभियान’ अंतर्गत जनपदवार शिविर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 11, 2022

12 अक्टूबर को ’जनसेवा अभियान’ अंतर्गत जनपदवार शिविर

मण्डला 11 अक्टूबर 2022

            म.प्र. प्रशासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जनसेवा अभियानअंतर्गत जिले में जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से हितग्राही मूलक योजनाओं में हितलाभ वितरित किए जाएंगे। द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022 तक होगा। निर्देशानुसार संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित क्लस्टर में उपस्थित रहकर आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

 


आज यहाँ लगेंगे शिविर

 

            मंडला जनपद के अंतर्गत द्वितीय चरण में 12 अक्टूबर 2022 को ग्राम पंचायत केहरपुर, पेटेगांव, कौरगांव, खड़देवरा, बरगवां, सुकतरा तथा औघटखपरी में शिविर लगेंगे। मोहगांव जनपद के अंतर्गत द्वितीय चरण में 12 अक्टूबर 2022 को ग्राम पंचायत ठेभा, बिलगांव तथा मुंगवानी में शिविर लगेंगे। घुघरी जनपद पंचायत के अंतर्गत द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत छिवलाटोला, घुघरी, खोड़ाखुदरा, नाहरवेली, बनेहरी, राम्हेपुर, बिलगांव, खजरी तथा जुनवानी में शिविर लगाए जाएंगे। नारायणगंज जनपद पंचायत के अंतर्गत तृतीय चरण में ग्राम पंचायत पटेहरा, कूम्हा तथा छपरा में शिविर लगेंगे। तृतीय चरण के अंतर्गत बीजाडांडी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत उदयपुर, लालपुर तथा भौड़ी में शिविर लगेंगे। द्वितीय चरण अंतर्गत निवास जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गडरा, मोहपानी तथा मसूरघुघरी माल में शिविर लगेंगे। द्वितीय चरण अंतर्गत मवई जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पौंड़ीबहरमुण्डा, मझगांव, जमगांव, मेढ़ा, घोटा, टिकरिया, परसेल, सुरजपुरा, बसनी तथा अमवार में शिविर लगेंगे।

 

13 को यहाँ लगेंगे शिविर

           

            मंडला जनपद के अंतर्गत द्वितीय चरण में 13 अक्टूबर 2022 को ग्राम पंचायत पदमी, भपसा, भंवरदा, मलारीचक, मलारा, सुभरिया, बेंहगा में शिविर लगेंगे। मोहगांव जनपद के अंतर्गत द्वितीय चरण में 13 अक्टूबर 2022 को ग्राम पंचायत खीसी, हर्राटीकुर तथा झुरगीपौंड़ी में शिविर लगेंगे। घुघरी जनपद पंचायत के अंतर्गत द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत उमरिया, नैझर, लाफन, डूण्डी तथा इमलीटोला में शिविर लगाए जाएंगे। नारायणगंज जनपद पंचायत के अंतर्गत तृतीय चरण में ग्राम पंचायत देवरी, कोबरी कला तथा खिन्हा में शिविर लगेंगे। तृतीय चरण के अंतर्गत बीजाडांडी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत समनापुर, खनौरा तथा छिंदगांव में शिविर लगेंगे। द्वितीय चरण अंतर्गत निवास जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत भलवारा एवं मोहगांव में शिविर लगेंगे।

No comments:

Post a Comment