BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
17 से 23 तक आयोजित होगी हाथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 11, 2022

17 से 23 तक आयोजित होगी हाथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी

मण्डला 11 अक्टूबर 2022



            जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि दीपावली के शुभ अवसर पर हॉटल आर्शिवाद पेलेस जबलपुर रोड कटरा मण्डला में 17 से 23 अक्टूबर 2022 तक जिला स्तरीय हाथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदशनी का आयोजन आदर्श बुन. स्व-सहायता समूह बबैहा जिला मण्डला द्वारा किया जा रहा है। उक्त प्रदर्शनी में जिले एवं प्रदेश के उत्कृष्ट शिल्प कलाओं का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा जिससे जिले एवं प्रदेश के शिल्पियों के उत्पादों की मार्केटिंग होगी तथा उनकी आय में भी वृद्धि होगी। उक्त प्रदर्शनी के आयोजन से प्रदेश के शिल्पी आत्मनिर्भर होंगे। इस प्रदर्शनी में महेश्वर, धार, चंदेरी की डिजाईनर सिल्क साड़ियां, सौंसर एवं वारासिवनी की सिल्क एवं कोसा साड़ियां बाघ (धार) भैरागढ के प्रिन्टेड ड्रेस मटेरियल, मण्डला की गौंड़ी पैंटिंग साड़ियां तथा बॉस शिल्प, काष्ठ शिल्प बेलमेटल, माटीशिल्प की कलाकृतियां विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगी।

No comments:

Post a Comment