Breaking

revanchal times new

खुद को गोली मारने वाले बिल्डर राजू वर्मा ने तोड़ा दम



जबलपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिलाइट टाकीज के पास रहने वाले बिल्डर राजू वर्मा ने एक अक्टूबर की सुबह अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद के गले में गोली मार ली थी। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया था कि एक अक्टूबर को राजू वर्मा रोज की तरह सुबह सोकर उठे और करीब साढ़े आठ बजे अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गर्दन में गोली मार ली थी। राजू की पत्नी दूसरे कमरे में थी। गोली की आवाज सुनते ही पत्नी और बेटी कृतिका दहशत में आ गए। दोनों दौड़कर कमरे के अंदर पहुंची। वहां राजू खून से लथपथ पड़े थे। गले से खून की धार बह रही थी। पास ही लाइसेंसी ​पिस्टल भी पड़ी थी। घटना के तत्काल बाद राजू को निजी अस्पताल ले जाया गया। बताया गया, गोली मारने से पहले राजू ने सुसाइड नोट भी लिखा था। आज सुबह राजू वर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मेडिकल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post