BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर बम की तरह फटा:डीजल लूटने खाली बर्तन लेकर पहुंचे लोग, ,7 बच्चों समेत 21 घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, October 26, 2022

अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर बम की तरह फटा:डीजल लूटने खाली बर्तन लेकर पहुंचे लोग, ,7 बच्चों समेत 21 घायल




दैनिक रेवांचल टाइम्स:खरगोन में बुधवार तड़के पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर पलट गया। इस दौरान वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। तभी टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसा इतना भयावह था कि 20 साल की एक युवती का केवल कंकाल ही बचा। साथ ही वहां मौजूद 21 लोग झुलस गए।

हादसा बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव-गढ़ी मार्ग पर स्थित ग्राम अंजनगांव में हुआ। यहां टैंकर टर्न पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ड्राइवर और क्लीनर फरार हैं। टैंकर झिरनिया जा रहा था। टैंकर पलटने के करीब दो घंटे बाद धमाका हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 7 बच्चे और 14 महिला-पुरुष शामिल हैं। अभी तक 17 घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। 4 का इलाज खरगोन जिला अस्पताल में चल रहा है।

डीजल-पेट्रोल लूटने पहुंचे थे ग्रामीण
टैंकर पलटने की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही लोग टैंकर के पास पहुंचे। ये अपने घरों से डीजल-पेट्रोल भरने के लिए बर्तन लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान ये ब्लास्ट हो गया, जिससे लोग घायल हो गए। टैंकर में 8 हजार लीटर पेट्रोल और 4 हजार लीटर डीजल भरा हुआ था।

BPCL का था टैंकर
घटना का पता चलते ही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह यादव जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने कहा कि गंभीर लोगों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। घटना को लेकर BPCL के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। उनकी टीम खंडवा से रवाना हो चुकी है। वे पूरे मामले की जांच करेंगे।

शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट हुआ
अंजनगांव के सरपंच डॉ. उमराव ने बताया, जब लोग टैंकर को देखने पहुंचे, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण तेज ब्लास्ट हुआ। यहां मौजूद 20 साल की रंगूबाई पिता गोरेलाल की मौत हो गई। आग में युवती जलकर खाक हो गई। आग के बुझने के बाद युवती का सिर्फ कंकाल नजर आया।

हादसे में यह हुए घायल, इनमें 8 बच्चे
राहुल पिता कन्हैया (19), नत्थू पिता नानसिंह (15), संजय पिता शोभाराम (10), राहुल पिता गोरेलाल (14), बादल पिता भावसिंह (12), सितरन पिता प्रकाश (10), लक्ष्मी पता गोरेलाल (15), सपना पिता गोरेलाल (16), कला पति कालू (30), सुरमा बाई पति प्रकाश (40), मीरा बाई पति बबलू (28), मानसिंह पिता भारसिंह (20), कन्हैया पिता तेरसिंह (30), अनिल पिता नत्थू (25), हीरालाल पिता सरदार (20), मालू पिता बेरसिंह (35), रामसिंह पिता नानसिंह (32), गोरेलाल पिता रुकेडिया (45), रमेश पिता सुभान (32), जगदीश पिता गोरेलाल (23)।

No comments:

Post a Comment