Breaking

revanchal times new

ई-दक्ष केन्द्रों में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र

मण्डला 12 अक्टूबर 2022



            कार्यालय जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में कार्यालयीन एवं व्यक्तिगत कार्यों के निष्पादन में इंटरनेट एवं मोबाइल के प्रयोग में निरंतर वृद्धि हो रही है। साथ ही इन तकनीकी माध्यमों से साइबर अपराधों की संख्या में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। दिन प्रतिदिन साइबर अपराधों में वृद्धि एवं उसके दुष्परिणामों को दृष्टिगत रखते हुए उससे बचाव के उपयों पर प्रकाश डालने के लिए शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों हेतु ई-दक्ष केन्द्रों पर साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र पर अल्प अवधि के सत्र का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में वरिष्ठ प्रशिक्षक, प्रशिक्षक द्वारा प्रतिभागियों को सायबर सुरक्षा संबंधित जानकारी प्रदाय कर जागरूक किया जा सकेगा। इस संक्षिप्त कार्यक्रम में कार्यालयों एवं व्यक्तिगत उपयोग के विभिन्न क्षेत्रों जैसे- बैंकिंग, मोबाइल, एटीएम, ई-मेल, सोशल मीडिया, पब्लिक वाई-फाई आदि के उपयोग में होने वाले साइबर अपराध के बारे में जानकारी एवं उससे सुरक्षा के बारे में अवगत कराया जायेगा। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधितों को निर्धारित दिनांक एवं समय में प्रशिक्षण स्थल ई-दक्ष केन्द्र बीआरसी भवन पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास जिला मण्डला में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post