रेवांचल टाईम्स - आदिवासी जिले मंडला में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नही ले रहा है आए दिन भ्रष्टाचार खुलके सामने आ रहा है और भ्रष्ट अधिकारियों पर भी लगाम नही लग पा रही है जिस कारण से भ्रस्टाचार का गढ़ बन चुका है मंडला जिला वही मोहगांव जनपद की ग्राम पंचायत कौआडोंगरी में चल रहा सरकारी कामों की राशि आहरण कर ली गई है जो पहले ग्राम पंचायत में करते थे ठेकेदारी अब वह बने हैं सरपंच जिनके द्वारा सांसद निधि से आई हुई रंगमंच का पैसा तत्कालीन सरपंच हरदयाल भवेदी ने अपने भाई के बिल के माध्यम से ₹75000 की राशि आहरण कर लिया गया है जिसकी शिकायत ग्राम वासियों ने अनेक बार जनपद पंचायत मोहगांव मैं किया गया है और जनपद पंचायत द्वारा अनेक बार नोटिस जारी कर काम पूर्ण कराने की ग्राम पंचायत कौआडोगरी को कहा परंतु 2 साल बीतने के बाद भी आज तक सांसद निधि से जो रंगमंच ग्राम पंचायत को प्राप्त हुआ था वह नहीं बन पाया है, ऐसे अनेक काम है जोकि राशि आहरण कर लिया गया है और काम कुछ भी नहीं हुआ है,ग्राम पंचायतों में सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है, जिसमें जनपद पंचायत मोहगांव की कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से किया जा रहा है ऐसे अनेक ग्राम पंचायत हैं मोहगांव विकासखंड के जिसमें राशि तो आहरण कर ली गई है परंतु काम नहीं हुआ है परंतु जनपद पंचायत मोहगांव के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे ग्रामवासी एवं शिकायतकर्ता परेशान है,जो काम पुराने कार्य कल में पूर्ण हो चुके है,उसका भी भुक्तान सरपंच और सचिव कृष्ण कुमार परस्ते दुबारा नहीं किया जा रहा है,जिससे मैटेरियल सप्लायर को भी परेशान किया जा रहा है और उनसे राशि मांग की जा रही है जबकि मैटेरियल सप्लाई के पास ग्राम पंचायत का सप्लाई का आर्डर है,फिर भी उन्हें सरपंच हरदयाल भवेदी,सचिव कृष्ण कुमार परस्ते,द्वारा भुगतान करने से मना किया जा रहा है इसकी शिकायत मैटेरियल सप्लायर ने जनपद पंचायत मोहगांव,जिला पंचायत मंडला,एवं जनसुनवाई कलेक्ट्रेट में की है। पर जिले में शिकायत बहुत होती है पर कार्यवाही एक मे भी नही होती जिस कारण से भ्रष्टाचार और भ्रष्ट लोगों के हौसले बुलन्द है।
सांसद निधि में बन रहे रंग मंच में पूर्व सरपंच ने डाला डाका शिकायत के बाद नही की जा रही कार्यवाही...
bydigital bharat
-
0
.png)