BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नशामुक्ति अभियान अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा मंडई मेलो में जन जागरूकता अभियान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 30, 2022

नशामुक्ति अभियान अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा मंडई मेलो में जन जागरूकता अभियान...





रेवांचल टाईम्स -जिले में पुलिस के द्वारा यातायात नियमों की भी दे रहें जानकारी,नशा के विरूद्ध कार्यवाही में अपराध कायम कर  46 लीटर शराब जब्त, कोटपा के तहत 03 मामले दर्ज


नशा मुक्ति अंतर्गत मंडला पुलिस के विभिन्न थानों द्वारा वृहद स्तर पर लगातार जन जागरूकता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। 

नशा मुक्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंडला पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए विभिन्न थानों द्वारा 07 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए 46 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया। सार्वजनिक रूप से शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सिगरेट बीड़ी तंबाकू आदि मादक पदार्थों का विक्रय करते हुए पाए जाने पर जिले में आज COTPA के तहत 03 प्रकरण पंजीबद्ध किये गयें। ऐसे स्थानों की चेकिंग की जाकर दबिश दी जा रही हैं। जहां मादक पदार्थ का नशा कराने वाले तथा शराब पिलाने एवं पीने के लिए चिन्हित कर चेक किया। आज मंडला पुलिस द्वारा 19 स्थानों को दबिश देकर चेक किये गयें। 


नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता अभियान

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों बाजार, मंडई इत्यादि में पोस्टर बैनर के माध्यम से थाना प्रभारी द्वारा अपनी अपनी टीम के साथ में भ्रमण कर नशामुक्ति का संदेश दे रहे हैं। 

  

        थाना मोहगांव द्वारा बस स्टैंड आदि ने जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर नशा से होने वाले दुष्परिणाम के संबंध में थाना प्रभारी मोहगांव निरीक्षक विजय ठाकुर द्वारा जानकारी प्रदान किया गया। इसी के साथ मोहगांव पुलिस द्वारा यातायात नियमों तथा हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की हिदायत दी गई। इस दौरान लगभग 100 की संख्या में आमजन उपस्थित रहें। 



       पुलिस थाना बिछिया द्वारा नशामुक्ति के जन जागरूकता अभियान अंतर्गत ग्राम सिझौरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित थाना प्रभारी निरीक्षक केएस पंद्रो द्वारा आमजन को नशा के दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी साझा करते हुए आए दिन होने वाले अपराधों के बारे में बताया जिनका कारण केवल एवं केवल नशा हैं। सायबर , महिला संबंधी अपराधो, यातायात नियमों के बारे मे जागरूक कर जानकारी प्रदान की गई। लगभग 90 की संख्या में आमजन उपस्थित रहें। 


            महिला थाना प्रभारी निरीक्षक परस्ते द्वारा अपनी टीम के साथ मंडई मेला पहुंच जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला थाना प्रभारी द्वारा लोगों को नशे से होने वाले परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए उससे किस तरह से परिवार एवं खुद को हानि पहुंचाती है उस संबंध में बताया गया। लगभग 200 से भी अधिक की संख्या में आमजन उपस्थित रहें। 


        bथाना बम्हनी द्वारा नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब विक्रय करते हुए दो लोगों के विरुद्ध आबकारी के दो अलग अलग प्रकरण दर्ज किए गए।


       थाना निवास द्वारा नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान अंतर्गत स्थानीय बस स्टैंड  एवं कस्बों में भ्रमण कर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। लगभग 90 की संख्या में आमजन उपस्थित रहें। 


आज दिनांक 30.10. 2022 को चौकी हिरदेनगर अंतर्गत ग्राम पदमी में मेला मंडई के आयोजन होने पर मंडई में आए हुए लोगों को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत लोगों को हर प्रकार से नशे से दूर रहने के संबंध में समझाइश दी गई व टू व्हीलर बाइक चलाने के दौरान यातायात के नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहनने के लिए समझाइश दी गई। जिसमें 300 की संख्या में आमजन उपस्थित रहें। 

      थाना टिकरिया द्वारा ग्राम टिकरिया में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया एवं हेलमेट पहनने की समझाइश दी गई । जिसमें 125 की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment