BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
क्यों आपको रोज पीना चाहिए गुनगुना पानी? शोधों में क्या बताए गए हैं फायदे यहां जानिये - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, October 28, 2022

क्यों आपको रोज पीना चाहिए गुनगुना पानी? शोधों में क्या बताए गए हैं फायदे यहां जानिये



पानी चाहे ठंडा पीजिये या फिर गुनगुना इसका सबसे पहला लाभ है कि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है. अगर शरीर हाइड्रेटेड रहेगा तो कई सारी बीमारियां नहीं होंगी और आप स्वस्थ रहेंगे. अब आपने बहुत सारे लोगों के मुंह से सुना होगा कि सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना चाहिए, इससे कई बीमारियों का जोखिम कम होता है. ये सारी बातें विभिन्न शोधों के आधार पर और आयुर्वेद के आधार पर कही जाती हैं. हालांकि उसके बाद भी ऐसा कहा जाता है कि इस बारे में अभी कम ही वैज्ञानिक शोध हैं कि गुनगुना पानी शरीर को किन-किन बीमारियों से बचाता है और किन बीमारियों के जोखिम को कम करता है.

फिर भी घरेलू नुस्खों, आयुर्वेद और प्राचीन ज्ञान के आधार पर ऐसा कहा जाता है कि गुनगुना पानी स्वास्थ्य के लिए वरदान है. अगर आप सुबह उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं, तो आपका पाचन तंत्र मजबूत रहता है और आपको पेट संबंधी परेशाओं से छुटकारा मिलता है.पेट सही से साफ होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है. सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने से गैस नहीं बनती और मोटापा भी कम होता है. वजन कम करने के लिए गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है. गुनगुने पानी पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और स्ट्रेस भी कम होता है. यह भी कहा जाता है कि घुटनों में दर्द में भी गुनगुना पानी फायदेमंद होता है. सर्दी-जुकाम होने पर तो गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऐसा करने से यह समस्या बढ़ती नहीं है और जल्दी ठीक होती है. कोरोना काल में भी गर्म पानी पीने की सलाह दी गई थी ताकि गले की खराश कम हो और वायरल से लड़ने की शक्ति मिले. कई शोधों में यह बात पता चली है कि थकान होने पर अगर गर्म पानी पिया जाए तो इससे बॉडी को रिलेक्स मिलता है.

2016 में एक स्टडी हुई थी जिसमें कहा गया था कि सर्जरी के बाद गर्म पानी आंतों की गतिविधियों और गैस निष्कासन पर अनुकूल प्रभाव डाल सकता है. साल 2019 में हुए एक शोध में पता चला है कि गुनगुना पानी पीने से मूड में सुधार होता है और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र की गतिविधि में भी सुधार होता है. इसके अलावा, गुनगुना पानी पीने से अपच की समस्या दूर होती है और शरीर डिटॉक्सिफाई होता है. थकान दूर होती और रक्त संचार सही रहता है.

No comments:

Post a Comment