Breaking

revanchal times new

पीएचई विभाग के ठेकेदार की मिलीभगत से घपला घोटाले का खेल है जारी...


रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य मंडला जिला के विकासखंड बीजाडांडी नलजल योजना विस्तारीकरण के तहत सरकार के पैसो की होली खेल सरकार की योजना में कालिख पोत पीएचई विभाग से मिलीभगत कर ठेकेदार मालामाल हुए शासन की नलजल योजना के तहत पाइप लाइन विस्तारीकरण में ठेकेदार ने गुवत्त्वहीन निर्माण कार्य किया गया पाइप भी गुणवत्ता युक्त नहीं है जहां तहाँ से फुट रहे है ठेकेदार पाइप लाइन विस्तारीकरण में सीसी सड़क को  जेसीबी से तहस नहस कर दिया ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया टेस्टिंग उपरांत पुनः कॉन्क्रीट किया गया आज 6महीना  हो गया ठेकेदार देखने नहीं मिला उखड़ी सड़क से दुर्घटना हो रही है बताया गया ठेकेदार ने सरकार को जमकर लूटा है आज तक योजना के तहत सेंकडो लोगो के कनेक्शन नहीं विभाग द्वारा शासन को झूठे आँखड़े भेज पैसा आहरण की भी चर्चाएं जमकर है यह भी बताया गया की स्वास्थ्य  केंद्र  के सामने पाइप विस्तारीकरण खुदवाई सड़क में ठेकेदार द्वारा  कंक्रीट कार्य में डस्ट का उपयोग किया गया एवं एक इंच ढलाई कराई गई जो पहले जैसे ही उखड़ गई इससे इससे स्पष्ट होता है विभाग से मिलीभगत सरकार को जमकर लूटा खसोटा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post