Breaking

revanchal times new

महाकाल लोक उदघाटन: रपटाघाट में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यक्रम का उज्जैन से हुआ सजीव प्रसारण

मण्डला 11 अक्टूबर 2022

            11 अक्टूबर को उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकाल लोक का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रदेश के साथ-साथ ज़िले में भी शाम 6 बजे से सीधा प्रसारण किया गया। मंडला ज़िले के प्रसिद्ध मंदिरों में भी 11 अक्टूबर की शाम से अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला स्तरीय कार्यक्रम रपटा घाट में आयोजित किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन एवं पौराणिक कथाओं की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, भीष्म द्विवेदी, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन तथा आमजन उपस्थित थे। जिला स्तरीय कार्यक्रम का प्रारंभ जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्कूली छात्राओं ने शिव आराधना की शास्त्रीय प्रस्तुति दी। अवनि वर्मा ने ऊँ नमः शिवायगायन से शिव स्तुति की। 100 कलाम छात्रावास की छात्राओं ने भी सत्यम शिवम सुंदरमगीत पर प्रस्तुति दी।

            शाम 6 बजे से उज्जैन से मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाकाल परिसर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने ’’महाकाल लोक’’ का उदघाटन किया तथा परिसर में बनाई गई मूर्तियों एवं कलाकारी का अवलोकन किया। प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटैल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री की अगुवानी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाकाल पथ एवं कोरीडोर में किए गए निर्माण कार्य एवं कलाकारी का परिचय कराया।
























Post a Comment

Previous Post Next Post