Breaking

revanchal times new

कार्तिक मास के आखिरी प्रदोष व्रत के दिन धन प्राप्ति के लिए करें ये 5 उपाय



कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को इस महीने का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव की महिमा का दिन होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा, अर्चना से जीवन का हर संकट हर दुख दूर हो सकता है। इस बार कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी तिथि 05 नवंबर दिन शनिवार को पड़ रही है। प्रदोष व्रत भी इसी तिथि को रखा जाएगा। कहते हैं कि प्रदोष व्रत में अगर 5 विशेष उपाय कर लिए जाएं तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती है। आइए आपको ऐसे चमत्कारी उपायों के बारे में बताते हैं।कैसे सुधरेंगे आर्थिक हालात- प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का शहद के साथ अभिषेक करें। इस दौरान ''ॐ ऋण मुक्तेश्वर नमः शिवाय मंत्र'' का एक माला जाप करते रहें। ये उपाय करने वाले कभी पैसों के लिए तंग नहीं रहते हैं।
कर्जों से न हों परेशान- यदि आप कर्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो प्रदोष के दिन भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र 'ऊँ नमः शिवाय' का 5 माला जाप करें। फिर शिवलिंग पर शमी के पत्ते अर्पित करें। कर्ज की समस्या अपने आप दूर हो जाएगी।
घर में रहती है पैसों की तंगी- प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी बहुत फलदायी मानी जाती है। प्रदोष व्रत में माता लक्ष्मी को कमलगट्टा और कौड़ी अर्पित करें। पूजा के बाद इन चीजों को तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। आपकी धन संबंधित हर समस्या खत्म हो जाएगी।
हाथ में नहीं टिकता पैसा- अगर आय के अच्छे स्रोत होने के बावजूद आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता तो प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को 21 बेलपत्र अर्पित करें। महादेव को बेलपत्र बहुत प्रिय है। इसे अर्पित करने वालों के जीवन में कभी आर्थिक समस्या नहीं रहती है।
दांपत्य जीवन में मधुरता- इसके अलावा, अगर आपके दांपत्य जीवन में कोई समस्या चल रही है या रिश्तों में खटास आ गई है तो प्रदोष व्रत के दिन पति-पत्नी शिव मंदिर में जाकर माता पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा पर एक कलावा से 7 बार लपेट दें। ये चमत्कारी उपाय करने से आपके दांपत्य जीवन में मिठास और मधुरता आएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new