Breaking

revanchal times new

मण्डला के थाना नैनपुर के अंतर्गत दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने घायल व्यक्ति एवं बच्ची को डायल-112/100 सेवा ने पहुँचाया अस्पताल...




              

रेवांचल टाईम्स - जिला मंडला के थाना नैनपुर के अंतर्गत सूरजपुरा गाँव मे दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति एवं एक बच्ची घायल हो गए थे । पुलिस सहायता के लिए सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 31-10-2022 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर घायल व्यक्ति एवं बच्ची को एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर नैनपुर अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new