BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नागरिक मंच अंजनिया के द्वारा अंजनिया पुलिस का किया गया सम्मान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 31, 2022

नागरिक मंच अंजनिया के द्वारा अंजनिया पुलिस का किया गया सम्मान




 तमिलनाडु से किया अपहृत नाबालिग लड़की को दस्तयाब


दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनियां मंडला पुलिस चौकी अंजनिया में फरियादी ने रिपोर्ट किया था कि जब वह खेत से काम करके शाम को वापस अपने घर आया तो उसकी नाबालिग लड़की उम्र करीब 16 वर्ष घर पर नहीं थी, गांव में, रिश्तेदारों में एवं आसपास के गांव में तलाश करने पर जब वह नहीं मिलने पर संबंधित रिपोर्ट की गई थी। जिस पर थाना बम्हनी में धारा 363 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया द्वारा किया गया था। 

 चौकी प्रभारी द्वारा मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए नाबालिक को शीघ्र खोजकर  परिजनों को सुपुर्द करने हेतु थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को निर्देश दिए गये थे। शीघ्र तलाश के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹ 3000 का इनाम भी घोषित किया गया था। जिस पर अंजनियाँ चौकी से एक टीम का गठन किया गया जिनकी द्वारा नाबालिक लड़की की तलास की गयी और लड़की को खोज कर उनके परिजनों को सूप्रद किया गया।ये पहला मामला नहीं है इसके पहले भी अनेकों मामले है जिन पर चौकी प्रभारी द्वारा तलास कर उन्हें अपने परिवार से मिलाया गया है।इसी तारतमय में नागरिक मंच अंजनिया के द्वारा बधाइयां दी गई, उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया,  Asi अशोक चौधरी, Asi राजेश सराठे, c सुनील सिंह ठाकुर, महिला आरक्षक अनुपा, आरक्षक कीर्ति नागपुरे  को नागरिक मंच अंजनियाँ के शिव पटेल, पप्पू श्रीवास्तव ,आनंद मरावी ,वीरेंद्र पटेल, निगेश पटेल ,दुर्गेश श्रीवास, राज पटेल, आकाश पटेल और राकेश पटेल के द्वारा सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment