BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पाटन जनपद सरपंच संघ हुआ दो फाड़, अलग अलग दो बार चुने गए अध्यक्ष... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 31, 2022

पाटन जनपद सरपंच संघ हुआ दो फाड़, अलग अलग दो बार चुने गए अध्यक्ष...





रेवांचल टाईम्स - जिले की पाटन जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी सरपंचों का संगठन और संघ के अध्यक्ष को लेकर हुआ निर्णय अब चर्चा का विषय बना हुआ है,पाटन जनपद के अंतर्गत 83 पंचायत हैं जिसमे 41 पुरुष और 42 महिला सरपंच हैं,हाल में ही हुए पंचायत चुनाव के निर्वाचित हुए सरपंचों द्वारा संघ का अध्यक्ष चुना जाना था जिसे लेकर पाटन जनपद के अलग अलग बैठकों का दौर चला,इसी दौरान 20 अक्टूबर को कटंगी के समीप नाहन देवी मंदिर प्रांगण में सरपंच संघ की एक बैठक आयोजित की गई जिसमे करीब 40 से अधिक सरपंच उपस्थित हुए और ग्राम पंचायत गोपपुर से निर्वाचित सरपंच जगन्नाथ सिंह द्वारा सरपंच संघ के अध्यक्ष पद हेतु ग्राम ककरेंहटा के सरपंच वेद प्रकाश गर्ग का नाम प्रस्तावित किया गया और उपस्थित सरपंचों ने सहमति दर्ज कराते हुए वेद प्रकाश गर्ग को सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया था और गोपपुर पंचायत के सरपंच जगन्नाथ सिंह को सरपंच संघ का उपाध्यक्ष चुना गया था साथ ही अन्य सदस्यों की कार्यकारिणी बनाने के लिए 3 नवंबर को एक बैठक पुनः आयोजित होनी थी लेकिन बीच में ही पाटन के समीप ग्राम नुनसर स्थित एक मैरिज गार्डन में फिर से एक बैठक आयोजित की गई और कांकरखेडा के सरपंच शिव केदार पटेल को सरपंच संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया इस दौरान 20 अक्टूबर को हुई बैठक में शामिल हुए सरपंचों ने इस बात का विरोध करते हुए सरपंच संघ चुनाव का बहिष्कार कर दिया है,हालांकि अब जी भी अध्यक्ष बने या फिर सरपंच संघ का ताज जिसे भी नसीब हो लेकिन दो दो बार हुई बैठकों के बाद चुने गए 2 अध्यक्षों के बाद अब पाटन जनपद का या सरपंच संघ चुनाव चर्चा का विषय बना हुआ है।

No comments:

Post a Comment