रेवांचल टाईम्स - फ्रेसर पाकर ख़ुसी से झूमे वोकेशनल के छात्र,विदा हो रहे छात्रों के भावुकता में छलके आँशु
अवसर था विश्वविद्यालय व्यावसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान,रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय,जबलपुर के बैचलर ऑफ वोकेशनल- बी. वॉक. मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी एवं बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों के तृतीय, पंचम एवं षष्ठम (पास आउट) सेमेस्टर के सभी छात्र-छत्राओं द्वारा छात्र-मिलन समारोह 2022 - फ्रेशर-फेयरवेल पार्टी का आयोजन जो कि दिनांक 24 सितंबर 2022 को माननीय विधायक श्री विनय सक्सेना, के मुख्य आतिथ्य में एवं विवेक शर्मा, उपमहाधिवक्ता, म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर, के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
विधायक विनय सक्सेना ने छात्र छत्राओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि आप सभी आप सभी युवा साथियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर सम्भव प्रयास करने हेतु हम सभी प्रतिबद्ध है, और पैरामेडिकल क्षेत्र में आप सभी अपना नाम रोशन करें। प्रत्येक छात्र देश का निर्माता है, आपकी सभी दिक्कतों का समाधानकरने का हम बीड़ा उठाते हैं।
विवेक शर्मा, उपमहाधिवक्ता, म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर, ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि वोकेशनल एवं स्किल की देशव्यापी योजना 2015 में मिनिस्ट्री द्वारा तैयार की गई, जिसका की रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में सफलतम संचालन किया जा रहा है, मेडिकल फील्ड के महृषि श्रुशुत ने 6 साल में सर्जरी की, एवं डीएनए की खोज की अतः सीखने की कोई उम्र नही होती है। सभी छात्र पहले भारत पर गर्व करें, और स्वयं आत्मविश्वास से अपना कार्य करते रहें।
कार्यक्रम में विभाग के ब्यख्याता डॉ अजय मिश्रा ने छात्र छत्राओं का उत्साह वर्धन किया और पैरामेडिकल में आ रही दिक्कतों को समाधान करने हेतु प्रतिबद्धता के साथ सभी के सहयोग से कोर्स को और उचाईयो तक ले जाने एवं छात्र हित में सदैव कार्य करने का आश्वासन दिया।
छात्र मिलन कार्यक्रम 2022
में विश्वविद्यालय व्यावसायिक अध्य्यन एवं कौशल विकास संस्थान के निदेशक प्रो सुरेंद्र सिंह की प्रेरणा से कार्यक्रम में विभाग के सभी सदस्य डॉ मीनल दुबे, डॉ अजय मिश्रा, ई महावीर त्रिपाठी, डॉ सुनील चौधरी, सम्राट बोस, सुश्री प्रियंका सिंह, अभिषेक वरकड़े, आशुतोष सिंह, सागर शिवहरे, शिखा पांडेय, कीर्ति शुक्ला , कुमकुम मिश्रा, शिवानी ताम्रकार, सोनल ताम्रकार, निकेता नामदेव,ज़ेबा फातिमा,पार्वती लोधी,शुभम जाटव, हर्षवर्धन, अनुराग, कैलाश,ऋचा द्विवेदी,कृष्णा मौर्या,सुहानी सेन,शिवानी प्रजापति आदि समस्त छात्र छत्राये उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment