Breaking

revanchal times new

नवोदय विद्यालय मण्डला में अव्यवस्थाओ को लेकर परिजनों में आक्रोश, प्राचार्य को हटाने के लिए परिजन हुए लामबंद...





रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले का नवोदय विद्यालय जिला मुख्यालय के समीप अवस्थित है ।विगत महीनों में प्राचार्य की उदासीनता से नवोदय विद्यालय में गंभीर घटनाये घटित हो रही है। उसके विरोध में डॉ भीमराव स्टेडियम पदमी में जिले भर से आय परिजनों ने बैठकर कर कर अपना आक्रोश जताया । परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन की उदासीनता के कारण प्राचार्य को हटाने के लिए लामबंद हो गए है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अंदर बच्चे मोबाइल रख रहे है, बहुत से शिक्षकों की कमी है, सीनियर बच्चे रैंगिंग लेते है, और बिस्तर और टॉयलेट  की सफाई बच्चों से कराते है,  बाल काटने के लिए नाइ की व्यवस्था नही है,  विद्यालय में पदस्थ नर्स प्राथमिक उपचार नही करती और बच्चों से उनका बर्ताव  अच्छा नही है । स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दवाइयां उपलब्ध नही है जब परिजन अव्यबस्थाओ के लिए प्राचार्य से संपर्क करते है तो  प्राचार्य अभद्र व्यवहार करते है और बच्चों की टीसी निकालने की धमकी देते है। पढ़ाई में भी अव्यवस्थाओ की बात परिजन कर रहे है। इन सब घटनाओ को देखते हुए बहुत से परिजन अपने बच्चों की टीसी  निकाल चुके है और अन्य निकलवाने को आतुर है। प्राचार्य एन एल झरिया के पदस्थ होने के बाद छात्रों एवम कर्मचारियों में इनका नियंत्रण खत्म हो गया है जिससे बहुत से हाउस मास्टर एवम बच्चे शराब खोरी में देखे जाते है। जिससे विभिन्न मारपीट की घटनाएं  घटित हो रही है एवम बच्चों को मेन्यू अनुसार भोजन उपलब्ध नही  हो पा रहा है। परिजनों ने हाउस एवम कैम्प्स  में सीसीटीवी कैमरा लगाने और प्राचार्य को हटाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post