Breaking

revanchal times new

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

 



मण्डला 26 सितम्बर 2022

सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार म०प्र० आदिवासी वित एवं विकास निगम भोपाल के माध्यम से नवीन योजना भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में 40 इकाई का लक्ष्य निगम शाखा मण्डला को प्राप्त हुआ है। योजना के तहत उद्योग में बैक द्वारा 1 लाख से 50 लाख रूपए स्वीकृत किया जायेगा एवं सेवा, व्यवसाय हेतु 1 लाख से 25 लाख रूपए दिये जाने का प्रावधान है। बैंक द्वारा स्वीकृत, वितरित ऋण राशि पर निगम द्वारा प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 7 वर्षों तक नियमित रूप से भुगतान किया जायेगा। आवेदक का आवेदन पत्र एमपी ऑनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन पत्र samast-mponline.gov.in पोर्टल पर कर सकते हैं।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आदिवासी आवेदक के पास दस्तावेजों में दो फोटो, 8वी उर्तीण की मार्कशीट, स्थाई जाति, मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र 12 लाख से कम, आयु 18 से 55 के बीच, आधार कार्ड, समग्र आई.डी., बैंक पासबुक, कोटेशन, शपथ पत्र, सी.ए. की प्रोजेक्ट रिर्पाेट जहाँ उचित है। इच्छुक आदिवासी आवेदक विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय म0प्र0 आदिवासी वित्त एवं विकास निगम मण्डला से सम्पर्क कर सकते हैं जिनका मो0नं0 7724025461 है।


Post a Comment

Previous Post Next Post