Breaking

revanchal times new

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

 



 

मण्डला 26 सितम्बर 2022

            सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार म0प्र0 आदिवासी वित्त एवं विकास निगम भोपाल के माध्यम से नवीन योजना टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना में 400 इकाई का लक्ष्य निगम शाखा मण्डला को प्राप्त हुआ है। योजना के तहत बैंक द्वारा 50 हजार से 1 लाख रूपए स्वीकृत किया जायेगा। बैंक द्वारा स्वीकृत, वितरित ऋण राशि पर निगम द्वारा प्रतिवर्ष 7 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 5 वर्षों तक नियमित रूप से भुगतान किया जायेगा। आवेदक का आवेदन पत्र एमपी ऑनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन पत्र samast-mponline.gov.in पोर्टल पर कर सकते हैं।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आदिवासी आवेदक के पास दस्तावेजों में दो फोटो, स्थाई जाति, मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र 12 लाख से कम आय, आयु 18 से 55 के बीच, आधार कार्ड, समग्र आई.डी., बैक पास बुक, कोटेशन, शपथ पत्र। इच्छुक आदिवासी आवेदक विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय म0प्र0 आदिवासी वित्त एवं विकास निगम मण्डला में सम्पर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post