दैनिक रेवांचल टाईम्स –जिले के अति महत्वपूर्ण और संवेदनशील थाना क्षेत्र माने जाने वाले पुलिस थाना कान्हीवाडा की कमान अब मोहनीश सिंह बैस के हाथों में है। विगत दिनों कान्हीवाड़ा थाने के औचक निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित 05 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने के बाद जिले के तेजतर्रार पुलिस कप्तान रामजी श्रीवास्तव द्वारा बालाघाट जिला निवासी श्री बैस पर भरोसा जताते हुए उन्हें कान्हीवाडा थाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कान्हीवाड़ा क्षेत्र के बुद्धिजीवी द्वारा नवागत थाना प्रभारी श्री बैस की पदस्थापना पर खुशी जाहिर करते हुए उनसे सभी प्रकार के अपराधों पर लगाम लगाते हुए बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
