Breaking

revanchal times new

मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थिति के चलते नोटिस जारी

 



 

मण्डला 15 सितम्बर 2022

            कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा नगरपालिका निर्वाचन 2022 के मतदान दल हेतु प्रशिक्षण पीठासीन, मतदान अधिकारी के प्रशिक्षण के संबंध में निर्धारित संस्था में 11 सितम्बर 2022 को आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस के तहत सहायक ग्रेड-2 रविन्द्र कुमार पड़वार, सहायक ग्रेड-3 जितेन्द्र कुमार आर्मो एवं विशाल सिंह वरकड़े, संविदा शाला शिक्षक-3 वीरेन्द्र कुमार औदरिया एवं अर्जुनदास सुरेश्वर, अध्यापक संतोष पटेल एवं प्यारेलाल बैगा, सहायक अध्यापक अजय कुमार बिल्वर, संतलाल डोलरिया एवं महेन्द्र उरमाड़े तथा लेब टेक्नीशियन जगदीश वरकड़े को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post