Breaking

revanchal times new

नगरीय निकायों के लिए प्रशासक नियुक्त

 



मण्डला 15 सितम्बर 2022

            मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार राज्य शासन के आगामी आदेश तक मण्डला जिले की नगरीय निकायों में आवश्यक एवं नियमित कार्यों के संपादन करने हेतु निर्वाचित नगर पालिका परिषद, नगर परिषद का कार्यकाल समाप्त होने की तिथि से आम निर्वाचन सम्पन्न होने व नई नगर पालिका परिषद, नगर परिषद द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक समस्त शक्तियों एवं कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार मंडला नगरपालिका परिषद के लिए कलेक्टर को प्रशासक बनाया गया है। इस प्रकार नगरपालिका परिषद नैनपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर, नगरपालिका परिषद बम्हनी के लिए तहसीलदार मंडला, नगरपालिका परिषद निवास के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास तथा नगरपालिका परिषद भुआबिछिया के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिछिया को प्रशासक बनाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post